Search

 
 
 

चौपारण में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर और हाइवा जब्त

 

राज केसरी कंस्ट्रक्शन में की जा रही थी आपूर्ति, बिना नंबर के मिला ट्रैक्टर

Chouparan : चौपारण में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान पांडेयबारा स्थित राज केसरी कंस्ट्रक्शन में जा रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर और हाइवा को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि अवैध बालू परिवहन की लगातार सूचना मिल रही थी. उसी क्रम में ट्रैक्टर और हाइवा को पांडेयबारा एनएच-2 से पकड़ा गया. ट्रैक्टर में नंबर नहीं है, जिससे वाहन मालिक का पता नहीं चला. हाइवा का नंबर जेएच 02 डब्ल्यू 9471है. जब्त ट्रैक्टर और हाइवा को थाना के सुपुर्द करते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-current-traffic-one-thousand-if-not-receipt-10-thousand-if-not/">हजारीबाग

: हाल-ए ट्रैफिक, रसीद नहीं तो एक हजार, नहीं तो 10 हजार…
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी 10 जून से 15 अक्टूबर तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) एक्ट के तहत बालू के उठाव पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा हुआ है. डीसी नैंसी सहाय ने जिला खनन पदाधिकारी सहित सभी अंचलाधिकारियों और पदाधिकारियों को इसके पालन के निर्देश दिए हैं. इस अवधि में अगर बालू परिवहन करते या घाटों से उठाव करते हुए पकड़े जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही वाहन जब्त करते हुए चालक और मालिक को जेल भेजा जा रहा है. चौपारण प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू तस्कर गुपचुप तरीके से बालू की तस्करी कर आम जनता से मोटी रकम वसूल रहे हैं. बालू तस्कर ट्रैक्टर से कम लागत पर बालू का सौदा करते हैं और जरूरतमंद आमजनों को दोगुना दाम लेकर देते हैं. यह खेल लगातार जारी है. इसी क्रम में प्रतिदिन हाइवा और ट्रैक्टरों से जरूरतमंदों को अवैध तरीके से बालू पहुंचाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि माह में एकाध बार कार्रवाई कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही