Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसबीयू के चयनित छात्र बर्कले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे : SBU कुलपति

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने राजभवन में राज्यपाल सह सरला बिरला विश्वविद्यालय के विजिटर रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारियां साझा की. उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले के साथ हुए शैक्षिक करार से अवगत कराते हुए कहा कि एसबीयू के चयनित छात्र बर्कले में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/16-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं दूसरी ओर SBU के बीके बिरला प्रेक्षागृह में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तृतीय स्टेट चैंपियनशिप का समापन कार्यक्रम हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि  एसबीयू के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह, राखी आजाद और अधिकारीगण मौजूद थे. डॉ प्रदीप वर्मा ने योग के इस कार्यक्रम के आयोजन समिति की सराहनीय की. उन्होंने भविष्य में सभी को मिलकर विशेष योगदान देने पर बल दिया, ताकि समाज में इस क्षेत्र से आने वाले खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिल सके. डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग को भारत ही नहीं विश्व के 168 देशों तक अनिवार्य रूप लागू कराने की सराहना की. विवि के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने योग के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए सतत  प्रयास एवं योग के माध्यम से उनके दैनिक दिनचर्या की सराहना करते की. कहा कि हम सभी को भी उनकी तरह अपने जीवन में योग को अनुशासन के रूप में स्वत: प्रयोग में लाए जाने की आवश्यकता है. इससे मानसिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होकर राष्ट्रहित में अपना सर्वोपरि योगदान दे सकेंगे. वहीं एसबीयू और रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों के द्वारा योगा डेमोंसट्रेशन का प्रदर्शन किया गया. इसमें विभिन्न ट्रेडिशनल आर्टिस्टिक खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक व ताम्र पदक देकर पुरस्कृत किया गया. इस वर्ष से योग के खिलाड़ी के रूप में विशिष्ट प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्हें शिक्षण देने वाले कोच को और टेक्निकल ऑफिशियल स्कोरर को विशेष रूप से सम्मानित करने के लिए झारखंड योग खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी जज वॉलिंटियर्स को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में सीनियर बॉयज में रोहित कुमार, विक्रम प्रसाद और करण प्रजापति विजेता बने. जूनियर बॉयज में संजय कुमार, रोहित कुमार और बिट्टू कुमार विजेता बने. सब जूनियर बॉयज में अडिब्रू दे, अनमोल राज और दीपू लोहरा विजेता बने. सीनियर गर्ल्स में दीपशिखा दान, अंजू दत्ता और रिया सेन विजेता बने. सब जूनियर गर्ल्स में नायसा सरकार, जानवी झा और श्रुति नंदी विजेता रहे. जूनियर गर्ल्स में श्रेया भट्टाचार्य, अद्विका आनंदी और तीयासा पनगढ़िया विजेता रहे. वहीं झारखंड योग खेल रत्न अवॉर्ड मलय दे, संतोषी कुमारी और चंदू कुमार के अलाव कोच प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, प्रदिप्ता बनर्जी और विकास गोप को मिला. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
इस अवसर पर सचिव विपिन पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, आशुतोष द्विवेदी, अमित नाथ चरण, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, चन्द्र शेखर महथा, सुभाष नारायण शाहदेव, डॉ नीतू सिंघी, डॉ नम्रता चौहान, डॉ भारद्वाज शुक्ल, प्रो एलजी हनी सिंह, प्रो प्रवीण पाठक, डॉ ए मौर्या, अंजना सिंह, अनुभव अंकित, अमित शर्मा, ऋषि राज जमुआर, रविन्द्र तिवारी, प्रशांत जमुआर, राहुल रंजन, मलय कुमार डे, संतोषी साहू, विकास सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, उमेश विश्वकर्मा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, एलजी हनी सिंह, डॉ एसके घोषाल, अम्या अंशु और सोनाली सरकार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-placement-of-198-students-of-sarla-birla-university-95-successful-students/">रांची:

सरला बिरला विश्वविद्यालय के 198 छात्रों का प्लेसमेंट, 95 फीसदी छात्र सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही