Search

 
 
 

राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड में चयन प्रक्रिया शुरू, 1,525 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो के 1,525 खिलाड़ियों ने खेलगांव रांची में हिस्सा लिया .
 
70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो के 1,525 खिलाड़ियों ने खेलगांव रांची में हिस्सा लिया .इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा किया गया.

 

रांची की खबरोें के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

बुधवार को आयोजित चयन प्रक्रिया में तीनों खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता, खेल कौशल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया. शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की रणनीति और एकाग्रता की परीक्षा हुई. वहीं, कबड्डी में तेज रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन टीम तालमेल देखने को मिला. ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने फुर्ती, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के साथ अपनी दावेदारी पेश की.

 

शतरंज में 362, कबड्डी में 804 और ताइक्वांडो में 359 खिलाड़ी

बुधवार की चयन प्रक्रिया में शतरंज में 362 खिलाड़ियों, कबड्डी में 804 खिलाड़ियों और ताइक्वांडो में 359 खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य के साथ पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 

राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का उद्देश्य झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रही खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है. चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

 

21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी का चयन

खुली चयन प्रक्रिया का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. 21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इन खेलों में भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही