Ranchi News: मारवाड़ी महाविद्यालय के तत्वावधान में 27 अक्टूबर को रांची विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयीय वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे.
चयन ट्रायल मेन रोड स्थित रोस्पा टावर की तीसरी मंजिल पर नेशनल जिम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के खेलकूद कैलेंडर 2026-27 के तहत किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें -
मारवाड़ी महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों से इच्छुक छात्र-छात्राओं को ट्रायल में भेजने की अपील की है. प्रतिभागियों को महाविद्यालय परिचय-पत्र, नामांकन रसीद, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है. स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को स्नातक का अंकपत्र भी लाना होगा. सभी दस्तावेज प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य से अभिप्रमाणित होने चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

