Search

 
 
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का बेंगलुरु में निधन, केरल में दो दिवसीय शोक की घोषणा

 
Kerala : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन हो गया. 79 वर्ष के ओमन चांडी ने आज मंगलवार अहले सुबह को बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी चांडी के पुत्र चांडी ओमन ने पोस्ट साझा कर दी. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अप्पा का निधन हो गया. केरल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश और दो दिवसीय शोक की घोषणा की है.  कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, ओमन चांडी कैंसर से पीड़ित थे और छले कुछ समय से बीमार थे. उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/senior-congress-leader-oommen-chandy-died-in-bengaluru-was-ill-for-a-long-time/">कांग्रेस

के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का बेंगलुरु में निधन, केरल में दो दिवसीय शोक की घोषणा)

पीएम मोदी ने ओमान चांडी को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओमान चांडी को श्रद्धांजलि दी है. लिखा कि ओमान चांडी जी के निधन से दुखी हूं. हमने एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया. मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.

केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख

केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा किकेरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है. प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ. आज मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी.

केरल के सीएम ने भी संवेदना प्रकट की

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हम एक ही वर्ष में विधान सभा के लिए चुने गये थे. इसी चरण में हम छात्र जीवन के माध्यम से राजनीतिक मोर्चे पर आये थे. हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन जीया और उन्हें विदाई देना बेहद कठिन है. ओमन चांडी एक सक्षम प्रशासक और लोगों के जीवन से करीब से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे. इसे भी पढ़ें : एटीएस">https://lagatar.in/18-july-read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-shubham-sandesh/">एटीएस

के डीएसपी को मारी गोली, झारखंड में 13.9% कम हुई गरीबी, टेट पास की नियुक्ति को लेकर हाई कोर्ट गंभीर, डायन-बिसाही के आरोप में दंपती की गला रेत कर हत्या, डीसी के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही