Search

 
 
 

नहीं रहे CPI(M) के वरिष्ठ नेता संतोष घोष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सीपीआई (एम) के राज्य सचिवमंडल सदस्य और पार्टी के धनबाद जिला सचिव कामरेड संतोष कुमार घोष का बुधवार को मैथन अस्पताल में निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. कामरेड संतोष घोष ने भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद दामोदर वैली निगम मैथन में सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम किया.
 

Ranchi : सीपीआई (एम) के राज्य सचिवमंडल सदस्य और पार्टी के धनबाद जिला सचिव कामरेड संतोष कुमार घोष का बुधवार को मैथन अस्पताल में निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. कामरेड संतोष घोष ने भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद दामोदर वैली निगम मैथन में सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम किया. 

 

इस दौरान वे ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हुए और डीवीसी श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी बने. बाद में वे सीपीआई (एम) के सदस्य बने और धनबाद जिले में पार्टी के विस्तार के लिए काफी काम किया.

 

अंतिम यात्रा में पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सचिवमंडल सदस्य समीर दास, सुरजीत सिन्हा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. पार्टी द्वारा उनके सम्मान में झारखंड के सभी पार्टी कार्यालयों में लाल झंडा झुका दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही