Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित थे,पीएम ने शोक जताया

NewDelhi  :  वरिष्ठ हिंदी पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. खबरों के अनुसार शेष नारायण सिंह का ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था.  पिछले दिन ही उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी दी गयी थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ.

इलाज के क्रम मं शुक्रवार सुबह शेष नारायण कोरोना से अपनी जंग हार गये.  शेष नारायण सिंह के निधन के बाद मीडिया जगत में शोक की लहर है, कई वरिष्ठ पत्रकारों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेष नारायण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है. पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जायेंगे. दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं. ओम शांति! 

कई पत्रकार इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं

शेष नारायण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे. कई वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में  अपना योगदान दे रहे थे. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर उन्हे श्रद्धांजलि दी. 

 बता दें कि कोरोना संकट काल में कई पत्रकार इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. यही कारण है कि अब कई राज्य सरकारों ने अपनी ओर से पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया है, ताकि जल्द से जल्द सभी पत्रकारों को वैक्सीन लगाई जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही