Ranchi News: झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आगामी 25 सितंबर को रांची में एक ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा.
16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए ट्रायल होना है. चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश के झांसी में 10 से 21 अक्टूबर तक होगा. इसके लिए हॉकी झारखंड ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
हॉकी झारखंड के अनुसार, यह चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसका आयोजन मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा. ओपन ट्रायल में झारखंड की निवासी कोई भी योग्य महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकती है.
इसे भी पढ़ें -
ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों को अपने साथ हॉकी इंडिया का वैध आईडी कार्ड लाना होगा. इसके साथ ही आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है. इन जरूरी दस्तावेजों के बिना खिलाड़ियों को ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी.
चयन ट्रायल के बाद चुनी गई संभावित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. इस कैंप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता और प्रदर्शन का गहन आकलन किया जाएगा.
प्रशिक्षण शिविर में लगातार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ही अंतिम रूप से झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा. इन्हीं खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

