Search

 
 
 

CM से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम, कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज देने पर जोर

Ranchi: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की और स्वदेशी तकनीक से विकसित कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और देश-विदेश में उसके प्रभावी इस्तेमाल से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की और स्वदेशी तकनीक से विकसित कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और देश-विदेश में उसके प्रभावी इस्तेमाल से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए. मुख्यमंत्री ने उनरे विचारों की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में ऐसी तकनीक मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है.

 

भेंट के दौरान सुब्रमण्यम ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन स्वदेशी अनुसंधान पर आधारित है और इसे कैंसर उपचार की जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और विदेश के कई बड़े अस्पतालों में इसका उपयोग किया जा रहा है और इससे उपचार के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं. मशीन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि उपचार अधिक सटीक, प्रभावी और मरीज के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित हो.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकारी अस्पतालों में जांच और उपचार की आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, ताकि गंभीर बीमारियों के मरीजों को अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े. उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है और सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे मरीजों को अपने ही राज्य में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकार की उन्नत तकनीक राज्य के अस्पतालों में उपलब्ध होती है तो इससे न केवल मरीजों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी, बल्कि समय पर उपचार भी संभव हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार कैंसर उपचार की सुविधाओं के विस्तार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार है.

 

इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि जी.बी.के. सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं और वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं. 


उन्होंने कलाम के साथ मिलकर कई अनुसंधान और शोध कार्यों में योगदान दिया है. उनके द्वारा विकसित कैंसर उपचार मशीन वर्तमान में देश के साथ-साथ विदेशों के प्रमुख अस्पतालों में उपयोग में लाई जा रही है, जहां इसे उपचार की प्रभावशीलता के लिए सराहा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही