Search

 
 
 

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

अपराधी दिन प्रतिदिन बेलगाम होते जा रहे हैं. आये दिन यहां से हत्या और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है, जो इस बात का संकेत है कि अपराधियों के मन से अब कानून और पुलिस का भय खत्म हो चुका है. ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात मझौली सिंघाड़ा मार्ग पर घटी है. दोनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.
 

Patna :  बिहार में अपराधी दिन प्रतिदिन बेलगाम होते जा रहे हैं. आये दिन यहां से हत्या और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है, जो इस बात का संकेत है कि अपराधियों के मन से अब कानून और पुलिस का भय खत्म हो चुका है. ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात मझौली सिंघाड़ा मार्ग पर घटी है. दोनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

 

सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले दो शव

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ दो शव पड़े देखे और इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर बिक्रम थाने की पुलिस व पटना FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

आपसी रंजिश या किसी पुरानी दुश्मनी में हत्या की आशंका

पुलिस को घटनास्थल से 9 से 10 गोलियों के खोखे मिले हैं. इसके अलावा शव के पास एक बाइक भी बरामद की गयी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों युवक उसी पर सवार थे.  बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या किसी पुरानी दुश्मनी का हो सकता है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही