Search

 
 
 

'ठग लाइफ' पर कर्नाटक में बैन रहेगा या हटेगा ? सुप्रीम कोर्ट इस दिन सुनाएगी फैसला

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में लगे प्रतिबंध के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है. फिल्म को लेकर बीते कुछ समय से विवाद जारी है, जिसके चलते कर्नाटक में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. अब यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि फिल्म राज्य में रिलीज हो पाएगी या नहीं.
 

Lagatar desk : कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में लगे प्रतिबंध के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है.
फिल्म को लेकर बीते कुछ समय से विवाद जारी है, जिसके चलते कर्नाटक में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. अब यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि फिल्म राज्य में रिलीज हो पाएगी या नहीं. 

 

 

फिल्म को लेकर भाषा विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि कर्नाटक में इसी स्क्रीनिंग पर ही बैन लग गया. अब ये मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच चुका है.सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए 13 जून की तारीख तय कर दी है.कोर्ट में इस बात पर फैसला होगा कि फिल्म कर्नाटक में रिलीज हो पाएगी या नहीं

 

 

 

विवाद की जड़ क्या : दरअसल, फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है. इस टिप्पणी ने कर्नाटक में व्यापक विरोध को जन्म दिया. कई संगठनों और भाषा प्रेमियों ने इसे अपमानजनक करार दिया, जिसके बाद राज्य में फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध शुरू हो गया.

 

 

हाईकोर्ट ने दी माफी मांगने की सलाह : कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कमल हासन से माफी मांगने की सलाह दी थी. हालांकि, कमल हासन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से इनकार कर दिया और अपनी बात को एक ‘भाषायी भ्रम’ बताया. उन्होंने एक पत्र के जरिए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी भाषा का अपमान करने की नहीं थी, बल्कि वो सभी भाषाओं के सम्मान में विश्वास रखते हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही