NewDelhi : जेल में बंद सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर ही अंग्रेजों को दया याचिका लिखी थी. सावरकर को लेकर कई तरह झूठ फैलाये गये हैं. ऐसा कहा गया कि सावरकर ने अंग्रेजों के सामने कई बार दया याचिका डाली थी. लेकिन सच तो यह है कि सावरकर ने यह सब गांधी जी के कहने पर किया था. उन्हीं के कहने पर उन्होंने जेल में बैठ कर दया याचिका दाखिल की थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तक वीर सावरकर हु कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशन के विमोचन कार्यक्रम यह सनसनीखेज खुलासा किया. इसे भी पढ़ें : IMF">https://lagatar.in/imf-gave-indications-indian-economy-will-be-happy-will-be-at-the-fore-in-the-world-this-year-the-growth-rate-will-be-9-point-5-percent/">IMF
ने दिये संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था होगी खुशहाल, दुनिया में सबसे आगे रहेगी, इस साल ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहेगी
पंजाब : अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा, ईसाई मिशनरियां सीमावर्ती इलाकों में जबरन धर्मांतरण अभियान चला रही हैं
में भारत ने दी दुनिया को नसीहत, कहा, हम हिंदू विरोधी धार्मिक आतंक के विकराल रूपों को पहचानने में विफल रहे
ने दिये संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था होगी खुशहाल, दुनिया में सबसे आगे रहेगी, इस साल ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहेगी
सावरकर के बारे में झूठ फैलाया गया
राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र नायकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में वाद प्रतिवाद हो सकते हैं लेकिन विचारधारा के चश्मे से देखकर वीर सावरकर के योगदान की उपेक्षा करना और उन्हें अपमानित करना क्षमा योग्य और न्यायसंगत नहीं है. राजनाथ सिंह ने अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका के बारे में एक खास वर्ग के लोगों के बयानों को गलत ठहराते हुए यह दावा किया कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका दी थी. उन्होंने कहा कि सावरकर के बारे में झूठ फैलाया गया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/punjab-jathedar-of-akal-takht-said-christian-missionaries-are-running-a-forced-conversion-campaign-in-the-border-areas/">पंजाब : अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा, ईसाई मिशनरियां सीमावर्ती इलाकों में जबरन धर्मांतरण अभियान चला रही हैं
उनका अपमान करना क्षमा योग्य नहीं है
राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, ऐसे में विचारधारा के चश्मे से देखकर उनके योगदान की अनदेखी करना और उनका अपमान करना क्षमा योग्य नहीं है. रक्षा मंत्री द्वारा वीर सावरकर को लेकर दिये गये बयान से देश की राजनीति एक फिर गरमा गयी है. जान लें कि एक तरफ सावरकर के विरोधियों पर जमकर निशाना साधा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी करार दिया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें : UNSC">https://lagatar.in/in-unsc-india-gave-advice-to-the-world-saying-we-have-failed-to-recognize-the-formidable-forms-of-anti-hindu-religious-terror/">UNSCमें भारत ने दी दुनिया को नसीहत, कहा, हम हिंदू विरोधी धार्मिक आतंक के विकराल रूपों को पहचानने में विफल रहे
Leave a Comment