Search

 
 
 

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 450 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 15 हजार के नीचे फिसला

 

LagatarDesk : अप्रैल महीने के अंतिम कारोबारी दिन में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले. सेंसेक्स 49500 के नीचे फिसल गया. वहीं निफ्टी भी 15 हजार के नीचे पहुंच गया. आज के कारोबार में सेंसेक्स 405 अंक टूटकर 49,360.89 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी भी 116 अंकों की गिरावट के साथ 14,783 के आसपास ट्रेडकर रहा है.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 10 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. बजाज ऑटो में सबसे अधिक तेजी देखने को मिल रही है. बजाज ऑटो, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, सनफार्मा, टीसीएस, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा आजके टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहे. वहीं रिलायंस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और एचडीएफसी आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहें. 50 शेयरों वाला निफ्टी के 33 शेयर लाल निशान पर है. जबकि 17 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है.  

गुरुवार को शेयर बाजार में रही मामूली तेजी

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए.  सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ समाप्त हुए. सेंसेक्स 32.10 अंकों की तेजी के साथ 49,765.94 अंक पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी भी 30.35 अंकों की बढ़त के साथ 14,894.90 के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व में रही. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक में भी उछाल देखने को मिला था. जबकि बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और एल एंड टी के शेयरों में लुढ़कर बंद हुए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही