Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 15 हजार के नीचे, एशियन पेंट्स टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला. शुरुआत में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करlते दिखें. सेंसेक्स 48500 के नीचे पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी 14560 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 48,500 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी भी करीब 80 अंक टूटकर 14623 के स्तर पर खुला. हालाकि थोड़े देर बाद ही दोनों हरे निशान पर कारोबार करने लगे. निफ्टी 6 अंक मजबूत होकर 14,705 के स्तर पर आ गया है. जबकि सेंसेक्स 86 अंकों की तेजी के साथ 48,775 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

आईटी और मेटल इंडेक्स में गिरावट

शुक्रवार के कारोबार में आईटी और मेटल के शेयरों पर थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है. जबकि सरकारी बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है. आज के कारोबार में फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत दिख रहे हैं. एशियन पेंट्स और आईटीसी टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं टीसीएस और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं.

ईद के मौके पर गुरुवार को बंद था शेयर बाजार

इसके पहले 13 मई को ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद था. जबकि 12 मई को शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ था. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में तीन दिनों के बाद रौनक लौटी है. गुरूवार को डाउ जोंस 434 अंक मजबूत होकर 34,021 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं आज एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है.

 आज के टॉप गेनर्स, टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में बिकवाली की स्थिति देखी जा रही है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. जबकि 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, ITC, सनफार्मा, एचयूएल और एक्सिस बैंक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि टीसीएस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही