Search

 
 
 

सरायकेला : गम्देसाई में 22 वर्षीय महिला ने तीन वर्षीय बेटी के साथ लगाई फांसी

 
Seraikela : थाना क्षेत्र के गम्देसाई (टोला घुटूसाई) में महिला सालगे टुडू (22 वर्ष) ने अपनी तीन वर्षीय बेटी फूलो टुडू संग नीम के पेड़ में ओढ़नी के सहारे फांसी में लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक महिला वासुदेव टुडू की पत्नी है. आत्महत्या के करणों का पता नहीं चल पाया है. आत्माहत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. वहीं राजनगर पुलिस भी घटना की सूचना मिलने पर पहुंची और शव को अपने कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/neha-singh-rathore-who-sang-the-song-up-mein-ka-ba-got-her-life-partner-in-uttar-pradesh-people-said-sasural-ba/">मौसम

विभाग का अलर्ट, रांची, गुमला, पलामू समेत कई अन्य जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वासुदेव टुडू की पत्नी अहले सुबह से ही अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ कहीं निकल गई थी. घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने के कारण कुछ भी पता नहीं चला कि उसने आत्महत्या क्यों की. सुबह देखा कि घर के बगल में ही नीम के पेड़ पर दोनों का शव झूल रहा है. आत्महत्या करने की खबर आग की तरह फैल गई और देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर पुलिस जांच में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही