Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : अग्र समाज ने किया कुलदेवी महालक्ष्मी के रथ का भव्य स्वागत

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : कुलदेवी महालक्ष्मी जी का रथ सरायकेला पहुंचने पर मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया. रथ का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय संयोजक बसंत मित्तल एवं झारखंड प्रांतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष पटवारी का भी पगड़ी दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने बताया कि अग्रवालों के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के साम्राज्य की राजधानी अग्रोहा है जो अभी हरियाणा के हिसार में स्थित है. [caption id="attachment_427781" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Seraikela-Laxmi-Rath-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित समाज के महिला एवं पुरुष.[/caption]
इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/stock-markets-black-friday-sensex-closed-after-breaking-1020-points-investors-lost-5-lakh-crores/">शेयर

बाजार का ब्लैक फ्राईडे, 1020 अंक टूटकर बंद हुआ ,सेंसेक्स निवेशकों को 5 लाख करोड़ का चूना लगा

पांचवें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है अग्रोह धाम को

इस स्थान अग्रवालों के पांचवें तीर्थ स्थल अग्रोहा धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहीं पर अग्रवालों के कुल देवी महालक्ष्मी का एक भव्य मंदिर भी निर्मित किया जा रहा है. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हमलोगों की एकमात्र राष्ट्रीय संस्था है. संस्था द्वारा हर अग्रवाल परिवार को अग्रोहा धाम व देवी महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से 11 सुसज्जित रथ बनाए गए हैं जिनमें महादेवी लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित है. ये रथ हर राज्य में भ्रमण कर रहे हैं. एक रथ छत्तीसगढ़ का भ्रमण करने के पश्चात झारखंड में भ्रमणशील हैं. रथयात्रा झारखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए आज सरायकेला पहुंची. यहां से रथ आज सीनी होते हुए चांडिल रवाना होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-head-held-a-meeting-with-panchayat-samiti-members-and-office-bearers/">चाकुलिया

: प्रखंड प्रमुख ने पंचायत समिति सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक

कुलदेवी महालक्ष्मीजी की हुई भव्य आरती

सरायकेला के सभी अग्र बंधुओं द्वारा कुलदेवी महालक्ष्मी का स्वागत एवं पूजन किया गया. इसके लिए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर सरायकेला में कुलदेवी महालक्ष्मी जी का स्वागत, पूजन, सामूहिक आरती एवं प्रसाद चढ़ाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी. कुलदेवी महालक्ष्मी जी के पूजन उपरांत आयोजित सम्मान सभा को कई लोगों ने संबोधित किया. मनोज चौधरी ने इस रथ यात्रा के उद्देश्य को समझाया. प्रदीप चौधरी ने भी समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया. बसंत मित्तल ने समाज को संगठित और समाज सुधार पर बल दिया और समाज में आई विकृति को कैसे दूर करे इसपर अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-5-people-associated-with-banned-lottery-ticket-business-arrested/">कोडरमा

: प्रतिबंधित लॉटरी टिकट कारोबार से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार

कार्यक्रम में ये लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बसंत मित्तल को धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से सरायकेला वासियों को रथ के दर्शन हुए और सभी सम्मानित अतिथियों को भी धन्यवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया. मौके पर राज कुमार अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, अरुण सेकसरिया, जनक गोयल, हनी चौधरी, यतिराज बुधिया, नितिन अग्रवाल, सुमित चौधरी, रतन गोयल, कमल चौधरी, आशीष अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष रेखा सेकसरिया, अनमोल सेकसरिया और महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही