Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : सीनी के रेलवे कॉलोनी में कोलकाता की तर्ज पर हो रही बसंती दुर्गा पूजा

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सीनी में रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर शुक्रवार को सप्तमी पूजा के साथ बसंती दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ हुआ जो प्रतिमा विसर्जन तक रहेगा. सीनी रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा मंडप में पिछले कई वर्षों से बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रहा है. परंतु कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष यहां बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं हुआ. इस बार सरकार द्वारा कोविड-19 में कुछ छूट देने पर श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं. यहां कोलकाता के तर्ज पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. यहां पूजा के सारे विधि विधान बांग्ला पंचांग के अनुसार कोलकाता के तर्ज पर होता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephant-slammed-two-women-who-went-to-pick-wood-in-katghora-forest-and-injured-them/">चांडिल

: काटघोरा जंगल में लकड़ी चुनने गयी दो महिला को हाथी ने पटक कर किया घायल
यहां दुर्गा पूजा के मौके पर ढाकी बंगाल से लाया जाता है. सप्तमी पूजा के साथ शुक्रवार को यहां विधिवत मां के दरबार का पट खुला और बसंती दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ. पूजा का शुभ आरंभ होते ही श्रद्धालु पूजा अर्चना को पहुंचने लगी है. पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार गांगुली ने बताया कि यहां पूजा के अनुष्ठान में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन क्या जा रहा है. उन्होंने बताया कि शनिवार को अष्टमी पूजा और रविवार को नवमी की पूजा होगी तथा सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ बसंती दुर्गा पूजा का समापन होगा. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही