Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : बीडीओ ने स्कूल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित थे प्रभारी एचएम, मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement
Advertisement
Seraikela : जिले में चल रहे स्कूल रुआर अभियान के तहत विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार को उम विद्यालय मुंडाटांड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक परमानंद प्रधान अनुपस्थित पाए गए. बीडीओ मृत्यंजय कुमार ने जब वहां के शिक्षक उपस्थिति पंजी देखी तो प्रभारी शिक्षक का जनवरी 2022 से ही उपस्थिति दर्ज नहीं है. इस बाबत जब बीडीओ ने गांव वालों से बात की तो पता चला कि विद्यालय के प्रभारी लगातार अनुपस्थित रहते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-ram-navami-procession-will-be-videographed-co/">सरायकेला

: रामनवमी जुलूस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी- सीओ
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस विषय पर बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए जिले में 5 अप्रैल से 4 अप्रैल तक स्कूल रूआर अभियान चलाया जा रहा है, जिसको सफल बनाने की जिम्मेवारी सभी विभाग को दी गई है. ऐसे में विद्यालय प्रभारी का विद्यालय से लगातार बाहर रहना लापरवाही और मनमौजीपन को दर्शाता है. इसके लिए प्रभारी शिक्षक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है और साथ ही प्रभारी शिक्षक के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगाई गई है. इसकी एक प्रतिलिपि सरायकेला बीईईओ को भेज दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही