Search

 
 
 

सरायकेला : देर रात तक चली भजन संध्या, भक्तों ने लिया आनंद

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) सरायकेला में शनिवार को प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा देवी सहित मौसी बाड़ी से श्री मंदिर के लिये निकले. सैकड़ों भक्तों ने सारथी बन भगवान के रथ को जयकारा लगाते हुए खींच रहे थे. अन्य सभी दिनों की अपेक्षा वापसी रथ में भक्त एवं दर्शकों की काफी भीड़ रही. प्रभु का रथ बीच रास्ते कालूराम चौक में विश्राम हेतु स्थानीय पुरानी परंपरा अनुसार रखा गया. चौक पर  कालूराम सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गयाथा. ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज चौधरी  प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम स्व. कालूराम चौधरी के पुण्यतिथि की स्मृति में रखते है. ओड़िया एवं हिंदी में स्थानीय और बाहर से आये कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी. देर रात तक भक्त दर्शक एवं श्रोता प्रभु के दर्शन सहित भजन श्रवण करते रहे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-special-prayers-of-bakrid-were-performed-people-congratulated-each-other/">चांडिल

:  अदा की गई बकरीद की विशेष नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई

पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर रही प्रशासनिक चौकसी

वापसी रथ मेले की भयंकर भीड़ के नियंत्रण को लेकर विधि व्यवस्था और  यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक चौकसी पूरे क्षेत्र में रही.  पुलिस गश्ती एवं तैनाती का स्वयं थाना प्रभारी मनोहर कुमार निगरानी करते नजर आए. कालूराम चौक पर भी देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में भी शांति व्यवस्था बनी रही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही