Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : कांग्रेस जिला कमेटी ने ”भारत जोड़ो” कार्यक्रम को लेकर की बैठक, तैयारी को लेकर हुई चर्चा

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक परिसदन में जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्यतः 10 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा हुई. इसमें नव मनोनित प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य, प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष मौजूद रहे. सभी के साथ विचार विमर्श कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनिति बनाई गई. 82 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रतिनिधि सदस्यों को प्रखंडवार जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-district-level-purchase-committee-meeting-under-the-chairmanship-of-deputy-commissioner-concluded/">सरायकेला

: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक आयोजित
जिसके तहत छोट राय किस्कू, कुचाई प्रखंड, प्रमेन्द्र मिश्र खरसावां प्रखण्ड, लाल बहादुर सिंह देव सरायकेला ग्रामीण, राज बागची सरायकेला शहर क्षेत्र, बिशु हेंब्रम गम्हारिया प्रखंड एवं देबू चटर्जी को राजनगर प्रखंड की जिम्मेवारी दी गयी है. बैठक में कृष्ण सोय, कोंदो कुम्हार, मोतीलाल गौड़, होपना हेंब्रम, रानी कालुंडिया, शिवा दास, बलभद्र महतो, कृष्ण कैबर्त सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही