Search

 
 
 

सरायकेला : डीडीसी ने की मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की. डीडीसी ने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की प्रखंडवार जानकारी ली. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित करने तथा प्रत्येक गांव में पांच योजनाओं को संचालित करते हुए कार्य दिवसों की संख्या में वृद्धि लाने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-district-level-purchase-committee-meeting-under-the-chairmanship-of-deputy-commissioner-concluded/">सरायकेला

: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक आयोजित
इस दौरान डीडीसी ने आवास योजना में सही कार्य प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को सुधारात्मक प्रगति लाने व क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के प्रति लाभुकों को प्रोत्साहित करने को कहा. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं बीपीओ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही