Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : “हर घर जल उत्सव” कार्यक्रम को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत "हर घर जल उत्सव" कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई भी उपस्थित थे. बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंजीत कुमार ठाकुर बताया कि जिले के सभी नौ प्रखंडों के 1107 गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत अब तक 66 गांव के 30,112 घरों को नल जल योजना से जोड़ा जा चुका है. इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में उक्त सभी गांव का सत्यापन कराते हुए गांव में ग्राम सभा आयोजित कर जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव कार्यक्रम किया जाना है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-girl-had-to-drink-tonic-drank-phenyl-the-situation-was-critical/">मनोहरपुर

: युवती को पीना था टॉनिक, पी ली फिनाइल, स्थिति गंभीर

गावों के सत्यापन हेतु टीम गठित करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उक्त गावों के सत्यापन हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए. सत्यापन के दौरान कोई त्रुटि मिले तो निराकरण हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया. उपायुक्त ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार का प्रयास है कि हर गांव, टोला एवं मोहल्ले के हर घर को नल जल योजना से जोड़ा जाए. कई गांव में मुखिया द्वारा जलमीनार एवं चापानल का निर्माण कराया जा रहा है. वैसे क्षेत्रों में योजनाओं का डुप्लीकेशी ना हो. आवश्यक जगहों पर ही पेयजल हेतु नए योजनाओं का चयन सुनिश्चित करने को कहा गया. हर आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था है या नहीं यह जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराए ताकि जहां कमी हो वहां व्यवस्था किया जा सके. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-both-the-drivers-died-on-the-spot-in-the-collision-between-the-truck-and-the-trailer/">जगन्नाथपुर

: ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दोनों चालक की मौके पर मौत

शौचालय निर्माण का जांच करा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं

उपायुक्त ने शौचालय निर्माण के संबंध सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा हर गांव में शौचालय निर्माण का जांच कराए एवं जांच रिपोर्ट ओडीएफ प्लस के अनुसार तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराएं. वैसे गांव जहां शौचालय ना बना हो या किसी प्रकार की समस्या हो, ऐसे स्थान जहां अधिक व्यक्तियों का आवागमन हो वहां सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु संबंधित कार्यालय से आवेदन देकर डिमांड करें. उन्होंने कहा की ऐसे गांव जहां शौचालय निर्माण कम संख्या में हुई है ऐसे क्षेत्र के मुखिया एवं जलसहिया के माध्यम से आवेदन प्राप्त करें ताकि प्रतिशत घरों में शौचालय बनाया जा सके. बैठक में उपरोक्त के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही