Search

 
 
 

सरायकेला : उपायुक्त ने की मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित कराने तथा मेंडेज की संख्या मे वृद्धि लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव मे कम से कम पांच योजनाओं का संचालन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-muchiram-bhakat-was-murdered-due-to-mutual-enmity-accused-arun-bhakat-arrested/">राजनगर

: आपसी रंजिश के कारण हुई थी मुचीराम भकत की हत्या, हत्यारोपी अरुण भकत गिरफ्तार
इसके साथ ही उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत पौधारोपण के लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने एवं पशुधन योजना के लाभुकों को पशु शेड से आच्छादित सुनिश्चित करने को कहा. वहीं उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर संचालित मनरेगा योजनाओं की कार्य प्रगति का समय-समय पर समीक्षा करने तथा योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी क्षेत्र अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफलतम कहानी कार्यालय में उपलब्ध कराएं. बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही