Search

 
 
 

सरायकेला : अधिवक्ता परिषद चांडिल के अध्यक्ष बने देवाशीष कुंडू

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने सत्र 2025-28 के लिए चांडिल इकाई की नई टीम की घोषणा ऑनलाइन की. कमेटी में अध्यक्ष देवाशीष कुंडू अध्यक्ष बनाए गए हैं.
 

Dilip Kumar

Chandil : अधिवक्ता परिषद्, झारखंड की चांडिल अनुमंडल इकाई की बैठक बार एसोसिएशन भवन में हुई. अतिथि के रूप में परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार पाठक, अनुमंडल प्रभारी सह प्रांतीय संगठन आयाम सदस्य हराधन प्रमाणिक व विधि महाविद्यालय प्रभारी डॉ मिथिलेश पांडेय उपस्थित थे. प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार पाठक ने संगठन के कार्यो के बारे में अधिवक्ताओं को बताया. उन्होंने न्याय केंद्र व स्टडी सर्किल की बातों को भी रखा. परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने सत्र 2025-28 के लिए चांडिल इकाई की नई टीम की घोषणा ऑनलाइन की. कमेटी में अध्यक्ष देवाशीष कुंडू अध्यक्ष बनाए गए हैं.

नवगठित समिति में संरक्षक महेंद्र कुमार महतो को बनाया गया है.  असीम कुमार उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम प्रमुख, शिवेश्वर महतो उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम प्रमुख, मनोरथ मांझी उपाध्यक्ष सह आउटरीच आयाम प्रमुख, सुभाष चंद्र महतो को महामंत्री, अविनाश कुमार दास को मंत्री व संगठन आयाम सह प्रमुख, गोवर्धन महतो को मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह प्रमुख, संजय कुमार महतो को मंत्री व आउटरीच आयाम सह प्रमुख, कमल कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, महिला प्रमुख देविका कुमारी और कार्यसमिति सदस्य के रूप में असीत चक्रवर्ती व कुमारी मनोरनी महतो का चयन किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही