Search

 
 
 

सरायकेला : कुचाई के अरूवां में मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कुचाई के अरूवां में मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी क्रम बड़ा अरूवा में नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम स्थानीय निवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन अरूवां पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज, उपमुखिया गुरूचरण डागिंल एवं पंचायत सचिव अशोक कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुखिया ने इस प्रकार के कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर लोगों को बताया कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित होने के तरीके हर किसी योग्य जरूरतमंद तक पहुचानें के लिए मेला सह प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-wrong-to-interview-outside-candidates-in-teacher-appointment-mla/">घाटशिला

: शिक्षक नियुक्ति में बाहर के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेना गलत – विधायक

सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

इस कार्यक्रम के तहत लोक कला मंच एवं छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य के माध्यम से झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, विकलांग कार्यशाला योजना, विकलांग छात्रवृत्ति योजना, अंतरजातीय विवाह योजना, अति कुपोषित बच्चों के लिए कुपोषण उपचार, महिलाओं की दक्षता एवं उद्यमिता विकास हेतु प्रशिक्षण, डायन प्रथा, दहेज उन्नमुलन योजना, स्वयं सेवी संस्था, राजीव गांधी सबला योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सिदो कान्हू आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, सहाय योजना, जल समृद्धि योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बागवानी योजना, राज्य फसल बीमा योजना, केसीसी योजना सहित वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने, पोषण अभियान आदि योजनाओं की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-iit-representatives-from-across-the-country-gathered-for-the-purpose-of-improving-placement-and-ppo/">धनबाद:

प्लेसमेंट और पीपीओ सुधारने के मकसद से जुटे देश भर के आईआईटी प्रतिनिधि

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम में उपमुखिया गुरूचरण डागिंल, पंचायत सचिव अशोक कुमार महतो, वार्ड सदस्य मंगल सिंह सोय, लक्ष्मण गोप, बासमती कुम्हार, सोनमनी कुम्हारी, शिक्षक तरूण कुमार सिंह, कमल महतो, बसंत गनतायत, पिनाकी रंजन, दयाल लेट, वचिका मोदक, ज्योति मोदक, अनुप रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही