Search

 
 
 

सरायकेला : खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों पर ही याद आते हैं मिलावटखोर

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सदर एसडीओ के निर्देशानुसार विगत सितंबर माह में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्र के लगभग 55 भोजन जलपान होटल एवं दुकानों में छापेमारी की गयी थी. कुछ होटलों में स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तत्व मिश्रित मिष्टान्न एवं भोजन की वस्तुएं पाए गए थे. ऐसे 14 होटल संचालकों को सुधार नोटिस भी भेजा गया था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-shopkeepers-of-the-main-market-demanded-the-construction-of-the-drain-of-the-chieftain/">किरीबुरू

: मेन मार्केट के दुकानदारों ने मुखिया से की नाली का निर्माण कराने की मांग

पुनः चलाया जाएगा अभियान 

आम उपभोक्ताओं में यह चर्चा जोरों पर है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई अधूरी है. भोजन एवं जलपान के होटल वाले जिन दुकानों से तेल, चीनी एवं हल्दी इत्यादि क्रय करते हैं वहां भी निरीक्षण करनी चाहिए. ऐसे दुकानों से ही होटल वाले खरीददारी करते हैं तथा आम उपभोक्ता भी घरेलू उपयोग हेतु खाद्य सामग्री क्रय करते हैं. विभागीय कार्रवाई के सम्बंध खाद्य निरीक्षक घनपद महतो से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के कारण छापेमारी बन्द था जल्द ही वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार पुनः अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-displeasure-among-councilors-due-to-non-implementation-of-13-crore-75-lakh-schemes/">आदित्यपुर

: 13 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से पार्षदों में नाराजगी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही