Search

 
 
 

सरायकेला : नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को दे देना चाहिये इस्तीफा- गणेश महाली

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : "अबुआ राज" का नारा देकर राज्य की सत्ता में आए हेमंत सरकार के राज में झारखंड के मूलवासी और आदिवासी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है. यह बातें सरायकेला में प्रेस वार्ता कर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बीते 15 दिन से राज्य के हालात देखे जाए तो विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी मूलवासी बहन बेटियों के साथ अत्याचार और व्यभिचार हुआ है. मुख्यमंत्री मामले पर प्रेस के समक्ष कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. झारखंड और दुमका की बेटी अंकिता सिंह के नृशंस हत्याकांड पर सरकार ने कोई गंभीर एक्शन नहीं लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshops-will-be-organized-to-make-drug-free-india-campaign-a-success/">जमशेदपुर

: नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे वर्कशॉप
जिस समय एसिड अटैक के बाद बेटी अंकिता सिंह अस्पताल में जीवन का जंग लड़ रही थी, उस समय उसे बचाने की जगह समूचे मंत्रिमंडल पिकनिक मनाने निकला था. ऐसे में राज्य के बहन बेटियों की सुरक्षा पर सरकार की कार्रवाई को देखते हुए प्रश्नचिन्ह लग रहा है. उन्होंने कहा कि पूरी परिस्थिति को देखते हुए नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा के मनोज महतो, बद्रीनारायण दारोघा, ललन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, कृष्णा दास, मुकुंद दास, वरुण महतो एवं झाड़ी नायक मौजूद भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही