Search

 
 
 

सरायकेला : झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ स्वास्थ्य मंत्री से मिला, लगाई सुरक्षा की गुहार

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : वर्षों से कार्यरत अनुबंध एवं दैनिक वाहन चालकों को हटाकर आउटसोर्स किए जाने का विरोध करते हुए झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर सेवा सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में एआईजीडीसी के महासचिव राजन लाल के साथ पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के चालकों का एक शिष्टमंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर दो सूत्री मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से कार्यरत अनुबंध एवं दैनिक चालकों को हटाकर आउटसोर्स किए जाने पर अविलंब रोक लगाया जाय.
इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/jamshedpur-shahnawaz-and-meraj-of-drug-addict-gang-caught-with-rifle-pistol-katta/">गालूडीह

: सात फीट लंबा अजगर निकला, वनकर्मियों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया रांची

सभी जिलों में अनुबंध एवं दैनिक चालकों का मानदेय का भुगतान राज्य योजना अथवा एनएचएम से करवाए जाने की भी मांग की गई है. मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. सोमवार को चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए रांची बुलाया गया है. इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले से वार्ताकार अनुबंध एवं दैनिक चालकों में रूपेश कुमार सिन्हा, जीवन हेंब्रम, विजय शर्मा, रमेश चंद्र महतो, मुरली चंद्र कर, मानिक बारला, संतोष महतो, संजय चटर्जी एवं डोमन महतो शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही