Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला व गम्हरिया बना हॉट स्पॉट, सोमवार को मिले 74 नए संक्रमित

Advertisement
Advertisement
Seraikela: जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने से गम्हरिया व सरायकेला कोविड हॉट स्पॉट जोन बन गए हैं. डीसी अरवा राजकमल ने बताया कि जिले में सोमवार को 1793 सैंपल की ट्रूनेट व आरटीपीसीआर जांच मे 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इन मरीजों में सरायकेला में 35, खरसावां-एक, राजनगर-तीन, चांडिल-एक, ईचागढ़-तीन, नीमडीह-एक, और गम्हरिया में 30 मरीज मिले हैं. सभी को बेहतर इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में एडमिट कर चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया है. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/923-infected-found-in-east-singhbhum-but-no-one-died-today/">पूर्वी

सिंहभूम में 923 संक्रमित मिले, लेकिन आज किसी की नहीं हुई मौत

एक्टिव मामलों की संख्या 316

उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 316 हो गई है. उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करें तथा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. डीसी ने लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने व किसी अतिआवश्यक कार्य के लिये निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी एवं फेस मास्क का नियमित उपयोग करना सुनिश्चित करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें: अब">https://lagatar.in/all-the-people-who-came-in-contact-with-the-corona-infected-will-not-be-investigated/">अब

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये सभी लोगों की नहीं होगी जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही