Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां : आवंटन नहीं मिलने पर हजारों ग्रीन कार्ड धारकों को नहीं मिल पाया अनाज

Seraikelaजिले">https://seraikela.nic.in/hi/">जिले

के हजारों ग्रीन कार्ड का इस महीने राशन आवंटन नहीं हुआ है. जिसके कारण इस महीने उन्हें अनाज नहीं मिल रहा है. कोरोना काल में कई लोग बेरोजगार हो गये हैं. वहीं अनाज नहीं मिलने पर उनको और अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

टारगेट पूरा करने के लिए ग्रीन कार्ड लाभुकों का नाम पीएच कार्ड में सूचीबद्ध

राज्य सरकार के आदेश पर पूरे जिले में पीएच कार्डों (गरीबी रेखा से नीचे)  की जांच करायी गयी. इसमें जिले के हजारों पीएच कार्डों को कैंसिल किया गया. पीएच कार्डों का टारगेट  पूरा करने के लिए हजारों ग्रीन कार्ड के लाभुकों का नाम पीएच कार्ड की सूची में डाल दिया गया. इसमें से जिले में हजारों ऐसे लाभुक हैं जिनका नाम न तो ग्रीन कार्ड की सूची में है और न ही पीएच कार्ड की सूची में. पीडीएस डीलरों को ऐसे कार्डों का आवंटन नहीं मिला. जिसके कारण डीलर उन्हें अनाज देने में असमर्थ हो रहें हैं.

मई महीने का आवंटन नहीं मिलने से डीलरों की बढ़ी परेशानी

पीडीएस डीलर संघ के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने बताया कि उन्हें जिन कार्डों का आवंटन नहीं मिला है. उन लाभुकों को अनाज देना संभव नहीं है. अनाज से वंचित लाभुक डीलरों के दुकान में हंगामा कर रहे हैं. जिससे डीलरों की परेशानी बढ़ गयी है.

लाभुकों का नाम कंप्यूटर में फीड नहीं होने से हुई परेशानी

गम्हरिया प्रखंड के एमओ सिपाही राय ने कहा कि कोरोना काल में जिला आपूर्ति कार्यालय में कर्मचारियों की कमी थी. जिसके कारण आवंटन से पहले लाभुकों का नाम कंप्यूटर में फीड नहीं हुआ. इसलिए ग्रीन कार्ड लाभुक अनाज से वंचित रह गये. उन्होंने कहा कि इसमें सुधार कराने का प्रयास किया जा रहा है. एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने कहा कि दो-चार दिन पहले डीएसओ का चार्ज मिला है. इस मामले की जांच कर उचित निर्णय लिया जायेगा.  ताकि लाभुक अनाज से वंचित नहीं रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही