Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां की नई डीडीसी रीना हांसदा ने पदभार संभाला

नई डीडीसी रीना हांसदा ने कहा कि जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी.
Advertisement
Advertisement

Dilip Kumar

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में रीना हांसदा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान डीडीसी आशीष कुमार अग्रवाल से कार्यभार लिया. पदभार ग्रहण के बाद नई डीडीसी रीना हांसदा ने कहा कि जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी. ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों में संचालित विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही