Search

 
 
 

उद्योग विभाग में 30 पदों पर होगी परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति, JPSC ने शुरू की प्रक्रिया

झारखंड लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 30 पद भरे जाएंगे.

 

क्या होगी योग्यता और पात्रता


इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, विज्ञान, वाणिज्य, कास्ट एकाउंटेंट, सेरिकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, प्रबंधन में से किसी एक में स्नातक की उपाधि होनी चाहिए.

 

कैसी होगी चयन प्रक्रिया


नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी. लिखित परीक्षा में चार पत्र होंगे, जिसमें विषयनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे.

 

20 जून से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन देने की प्रक्रिया 

 

- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 20 जून
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 जुलाई
- आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जुलाई

 

कैटिगरी वाइज पदों का विवरण


- अनारक्षित: 13 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर: 2 पद
- अनुसूचित जाति: 3 पद
- अनुसूचित जनजाति: 8 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 2 पद
- पिछड़ा वर्ग: 02 पद

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही