Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : कुचाई बीडीओ ने की 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिले के कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में 14 वीं और 15 वीं वित्त आयोग से संचालित योजनाओं को लेकर बीडीओ सुजाता कुजूर ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की. बैठक में सम्बन्धित विभाग के कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. बीडीओ ने प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु, अरूवां, बंदोलोहर, तिलोपदा, बारूहातु, छोटासेगाई, रूगुडीह, गोमेयाडीह, पोंडाकाटा एवं रोलाहातु पंचायत में संचालित 15 वीं वित्त आयोग के योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उन्होंने कार्यप्रगति में सुधार के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-the-third-day-of-the-fast-unto-death-the-health-of-the-four-protestors-deteriorated/">चांडिल

: आमरण अनशन के तीसरे दिन चार अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत

अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

बीडीओ ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर नयी योजनाओं का चयन किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु उपलब्ध राशि को नियमानुसार व्यय करते हुए कार्य में भी प्रगति लाया जाय. विकास योजना बनाते समय आम नागरिकों की जरूरतों और उनकी प्राथमिकताओं को हमेशा ध्यान में रखा जाय. इस दौरान पूरानी अपूर्ण योजनाओं को भी यथा शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो, कनीय अभियंता सुमित कवि, प्रखंड समन्यवक मनोरंजन मांझी, मुखिया करम सिंह मुंड़ा, मुखिया रेखामुनी उरावं, मुखिया मंगल सिंह मुंड़ा, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, मुखिया भीमसेन गागराई, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया अनुराधा उरावं, मुखिया देवचरण हाईबुरू एवं मुखिया राम सोय सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-revenue-sub-inspectors-strike-continues-for-fifth-day/">चाईबासा

: राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही