Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: सांकेतिक रूप से स्‍थानीय रीति रिवाज के अनुसार मनेगा चैत्र पर्व 2022.

Advertisement
Advertisement
Seraikela: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में चैत्र पर्व 2022 के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई.  कोविड मानकों को ध्यान में रखते हुए लोक आस्था के पर्व को स्थानीय कलाकारों के साथ स्थानीय रीति रिवाज एवं पारंपरिक विधि विधान से सांकेतिक रूप से संपन्न करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा सांकेतिक कार्यक्रम कराने का मुख्य उदेश्य स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना है. इसे भी पढ़ें:दूसरी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-became-the-cm-of-up-for-the-second-time-keshav-prasad-maurya-also-took-oath/">दूसरी

बार यूपी के सीएम बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य ने भी ली शपथ 

बड़े आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पूजा स्थल पर भी पूजा में सम्मिलित सदस्यगण फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकार कोविड टीका लगवा चुके होंगे. इस बार भी पूर्व की भांति बड़े आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है नहीं होंगे. कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री से सम्मानित जिले के दो लोगों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को कहा कि सभी नदी घाटों की ससमय साफ-सफाई कराई जाए साथ ही नियमित रूप से नदी घाटों पर पुलिस पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी निरीक्षण करें.

फेसबुक से किया जाएगा लाइव

बैठक मे उपायुक्त ने कहा कि चैत्र पर्व 2022 का प्रसारण का फेसबुक लाइव से प्रसारण किया जाएगा, ताकि कोविड मानकों का अनुपालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जा सके. उन्होंने कहा छऊ नृत्य कला संस्कृति को अगली पीढ़ी तक संरक्षित रखने हेतु आवासीय विद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए साथ ही इच्‍छुक कलाकारों को जोड़ा जाए.

यह अधिकारी थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार,  डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, जिला योजना पदाधिकारी सरायकेला,  कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला एवं अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-despite-living-in-birsa-house-in-the-name-of-mother-the-young-man-made-rcc-culvert-a-home/">मुसाबनी

: मां के नाम से बिरसा आवास रहते हुए भी युवक ने आरसीसी पुलिया को बनाया आशियाना

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही