Search

 
 
 

सरायकेला : मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : स्वच्छ भारत अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा गुरुवार को स्थानीय कुदरसाही शिवालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. मंदिर परिसर की सफाई करने के साथ ही वहां आने वाले सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. सभी से अपील किया गया कि साफ सरायकेला एवं स्वच्छ सरायकेला बनाने में सभी सहभागिता निभाएं. यह भी कहा गया कि स्वच्छता अभियान को अपने दैनिक दिनचर्या बना कर हम अपने शहर को हमेशा स्वच्छ रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-high-courts-decision-the-deputy-labor-commissioner-was-asked-to-clarify-the-position-of-the-telco-workers-union/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट के फैसले के बाद उपश्रमायुक्त से की गई टेल्को वर्कर्स यूनियन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग

अपने दिनचर्या में स्वच्छता को करें शामिल

अपने दिनचर्या में स्वच्छता अभियान को शामिल करें. दिनचर्या ऐसी होनी चाहिए कि हम अपने घर एवं प्रतिष्ठान को हमेशा स्वच्छ रखें तथा गन्दगियां सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं डालें. इस अभियान में मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितीश चौधरी, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, यतिराज बूधिया एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही