Search

 
 
 

सरायकेला : तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले सावधानी बरतें : मीनाक्षी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक ने प्रतिदिन सुबह एवं शाम में वॉकिंग करने वाले शहरवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हमेशा सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहता है. इन दिनों घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावना और बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-declares-demonetisation-right-pronounces-verdict-on-58-petitions-challenging-it/">BREAKING

: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को बताया सही, चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनाया फैसला
ऐसी सम्भावित अनहोनी से सुरक्षा हेतु सावधानी बरतते हुए मुख्य सड़क की अपेक्षा शहरी क्षेत्र के अंदरूनी सड़कों, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम एवं अन्य पार्कों में वॉकिंग करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को भी शीघ्र ही पत्र लिख कर शहरी क्षेत्र सीमा के मुख्य सड़कों पर न्यूनतम सुरक्षित गति सीमा में वाहन परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही