Search

 
 
 

Seraikela News: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली गड़बड़ी

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खदानों के सीमांकन, खनिज भंडारण, परिवहन व प्रेषण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई. पर्यावरणीय स्वीकृति व सीटीओ के पालन की भी पड़ताल की गई. दोनों खदानों में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं.
 
पत्थर खदान में जांच करने पहुंची खनन विभाग की टीम.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन व खनन पट्टों में अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन विभाग की टीम ने सरायकेला अंचल के उगमा व राइडीह में संचालित दो पत्थर खदानों पर औचक छापेमारी की.


जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खदानों के सीमांकन, खनिज भंडारण, परिवहन व प्रेषण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई. पर्यावरणीय स्वीकृति व सीटीओ के पालन की भी पड़ताल की गई. दोनों खदानों में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं. जांच रिपोर्ट के आधार पर पट्टाधारियों के खिलाफ नोटिस व मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण व परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही