Search

 
 
 

Seraikela News: गम्हरिया स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर प्रशासन सख्त, लगाया चेतावनी बोर्ड

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चेतावनी बोर्ड लगा दिया. मोहन नगर सोसाइटी के बगल स्थित मौजा बड़ा गम्हरिया की इस जमीन पर अब किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य और खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
 

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चेतावनी बोर्ड लगा दिया. मोहन नगर सोसाइटी के बगल स्थित मौजा बड़ा गम्हरिया की इस जमीन पर अब किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य और खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

 

प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई है. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई थी. रिपोर्ट के आधार पर अंचल अधिकारी के निर्देश पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जमीन को चिन्हित कर वहां सरकारी बोर्ड लगाया गया.

 

अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि चिन्हित जमीन मौजा बड़ा गम्हरिया, थाना नंबर 66 के अंतर्गत आती है. इसमें खाता संख्या 753 के प्लॉट संख्या 3455 की 0.86 एकड़ और प्लॉट संख्या 3456 की 4.08 एकड़ जमीन शामिल है. कुल 4.94 एकड़ भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए बोर्ड लगाया गया है.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा और न ही जमीन की खरीद-बिक्री मान्य होगी. साथ ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी. कार्रवाई के दौरान अंचल उप निरीक्षक अमित सरदार, सिंगराई सोरेन समेत अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही