Search

 
 
 

Seraikela News: सिनी ओपी क्षेत्र में देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग

Saraikela News :अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, ब्राउन शुगर, गांजा और अवैध शराब की तस्करी पर नजर रखी. चोरी की संदिग्ध गाड़ियों की भी जांच की गई. ओपी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात की जांच की. वाहनों की डिक्की खोलकर भी तलाशी ली गई. संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई.
 
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Saraikela News : खरसावां जिले में अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने रविवार देर रात सिनी ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर की गई. पुलिस ने सिनी बाजार, स्टेशन रोड और गम्हरिया-सिनी मुख्य मार्ग समेत कई संवेदनशील जगहों पर नाकाबंदी की. इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई.

 

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, ब्राउन शुगर, गांजा और अवैध शराब की तस्करी पर नजर रखी. चोरी की संदिग्ध गाड़ियों की भी जांच की गई. ओपी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात की जांच की. वाहनों की डिक्की खोलकर भी तलाशी ली गई. संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई.

 

पुलिस के अनुसार, इस तरह की जांच का मकसद अपराधियों की गतिविधियों और उनके आवागमन पर रोक लगाना है. साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और लोगों में भरोसा कायम रखना भी अभियान का उद्देश्य है. ओपी प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही