Search

 
 
 

Seraikela News : चौका में खेत से खून से लथपथ शव बरामद, हत्या की आशंका

Saraikela News : मृतक की पहचान डुबूडीह टोला निवासी रास बिहारी महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, वह रविवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे.
 
बरामद शव.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के उरमाल गांव स्थित डुबूडीह टोला में सोमवार सुबह एक ग्रामीण का शव बरामद किया गया. शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला. शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है. 

 

इसे भी पढ़ें


मृतक की पहचान डुबूडीह टोला निवासी रास बिहारी महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, वह रविवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी. पहचान होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रास बिहारी महतो के परिजनों को दी.


सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. परिजनों का कहना है कि शव पर कई जगह चोट के निशान थे और वह खून से सना हुआ था. परिवार और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. 


पुलिस के अनुसार, रास बिहारी महतो की मौत के पीछे हत्या के अलावा दुर्घटना या कोई अन्य वजह भी हो सकती है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह रात में घर से निकलने के बाद खेत तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही