Search

 
 
 

Seraikela News : डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, काम समय पर पूरा करने का निर्देश

डीसी नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा की. बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. डीसी ने अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. लंबित व धीमी गति से चल रही  योजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया. कहा कि काम में देरी के कारणों की पहचान कर समाधान करें.

 


डीसी ने कहा कि किसी योजना का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं है. जरूरी है कि योजना का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे. उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर उन्हें आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को कहा, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.


उन्होंने अभियंताओं को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप होने चाहिए. निरीक्षण में किसी तरह की कमी मिलने पर उसे तुरंत दुरुस्त कराएं. निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.


डीसी ने कार्यों में अनावश्यक देरी करने व संविदा की शर्तों का पालन नहीं करने वाले संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जरूरत पड़ने पर काम वापस लेने और संबंधित संवेदक को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही