Search

 
 
 

Seraikela News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश

Seraikela: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई.
 
फाइल फोेटो

Seraikela: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई. 

 

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और तय समय के भीतर पहुंचाना है. उन्होंने सभी विभागों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया.

सरायकेला की खबरों के लिए यहां क्लिक करे 

 

 

अधिकारियों को कार्यालय में रहकर शिकायतें सुनने का निर्देश


उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक से दो दिन अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा. इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनने और प्राप्त आवेदनों का समय पर निपटारा करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड और अंचल स्तर पर नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने के साथ योजनाओं की लगातार निगरानी करने पर भी जोर दिया गया.

 

राशन वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई


आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान गोदामों के निर्माण और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा गया. समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने और अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

विद्यार्थियों के दस्तावेज और बैंक खाते जल्द बनेंगे


शिक्षा विभाग की समीक्षा में छूटे हुए विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया. कृषि विभाग को तालाब जीर्णोद्धार, बीज और कृषि उपकरणों के वितरण के साथ मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा गया.

 

सतनाला डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी


बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने सतनाला डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सुविधाओं की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. इसमें बैठने के लिए बेंच और बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित करने पर विचार किया गया.

 

पेंशन लाभुकों का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र पूरा कराने पर जोर


सामाजिक सुरक्षा विभाग को पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा मनरेगा और आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उद्योग और श्रम विभाग से संबंधित ऋण योजनाओं तथा श्रमिक पंजीकरण में तेजी लाने को कहा गया. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया.

 

स्थानीय भाषा में योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश


उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए. इसके लिए स्थानीय भाषा में बैनर और होर्डिंग लगाने के साथ सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक और वॉल पेंटिंग का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है.

 

जनगणना कार्य में योगदान के लिए अधिकारी सम्मानित


बैठक के अंत में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सराहनीय योगदान देने के लिए सरायकेला और चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, नगर आयुक्त आदित्यपुर एजाज अनवर, सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश, चांडिल एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता समेत जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ और सीओ मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही