Search

 
 
 

Seraikela News : चांडिल में स्कूल बस से गिरकर खलासी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में गुरुवार सुबह स्कूल बस में एक बड़ा हादसा हो गया. चौका से उमेश नगर जा रही स्कूल बस का खलासी प्रभात महतो अचानक बस से नीचे गिर गया. इसी दौरान बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया.
 
फाइल फोटो.

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में गुरुवार सुबह स्कूल बस में एक बड़ा हादसा हो गया. चौका से उमेश नगर जा रही स्कूल बस का खलासी प्रभात महतो अचानक बस से नीचे गिर गया. इसी दौरान बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

सरायकेला की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, स्कूल बस चौका की ओर से उमेश नगर स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल जा रही थी. बस पर बच्चे सवार थे. खलासी प्रभात महतो अचानक चलती बस से नीचे गिर गया और वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया.


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. प्रभात महतो को तुरंत चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. चांडिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रभात महतो किन परिस्थितियों में बस से गिरा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही