Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 800 किलो महुआ व 30 लीटर शराब जब्त

खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक अवैध महुआ शराब बनाने वाली भट्ठी को ध्वस्त कर दिया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक अवैध महुआ शराब बनाने वाली भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. 

 

 

इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में जावा महुआ और तैयार महुआ शराब बरामद की गई।यह कार्रवाई सरायकेला उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में की गई.उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जनबानी गांव में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां एक अवैध चुलाई भट्ठी संचालित होती मिली। टीम ने तुरंत भट्ठी को नष्ट कर दिया.

 

Uploaded Image

छापेमारी के दौरान करीब 800 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने सभी बरामद सामग्री को जब्त कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

उत्पाद विभाग के अनुसार, इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. विभाग की ओर से कहा गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

 

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही