Search

 
 
 

Seraikela News : NDPS मामले में लंबे से फरार आरोपी को कपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Seraikela Kharsawa News :कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, शिवाजी गोप उर्फ नायडू एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में काफी समय से फरार था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया.
 
आरोपी गिरफ्तार

Seraikela Kharsawa News :  कपाली ओपी पुलिस ने एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवाजी गोप उर्फ नायडू (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह तमोलिया में जेवियर स्कूल के पास रहता है.

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, शिवाजी गोप उर्फ नायडू एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में काफी समय से फरार था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें

 

कई थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, शिवाजी गोप का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के मानगो और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा चांडिल थाना और कपाली ओपी क्षेत्र में भी केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करीब नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं. वह पहले भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस अब उसके पुराने मामलों और आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी जुटा रही है.

 

नशे के खिलाफ अभियान जारी

कपाली ओपी पुलिस का कहना है कि इलाके में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत फरार आरोपियों को भी तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

 

शिवाजी गोप उर्फ नायडू की गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी, टाइगर मोबाइल के जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही