Search

 
 
 

Seraikela News : एसपी मनोज स्वर्गियारी ने ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना का किया निरीक्षण

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने शुक्रवार को ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लंबित कांडों की स्थिति व पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की.
 
निरीक्षण करने पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने शुक्रवार को ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लंबित कांडों की स्थिति व पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके. कहा कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें.

 


एसपी ने कहा कि पुलिस की पहली जिम्मेदारी लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना है. थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार करें. प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. पुलिसकर्मियों को अनुशासित, पारदर्शी और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की सलाह दी.


कुकड़ू थाना भवन का भी लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कुकड़ू में वर्ष 2016 में निर्मित थाना भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और उसके उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. भवन के बेहतर उपयोग व प्रशासनिक आवश्यकताओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही