Search

सरायकेला पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत 25 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया

Seraikela: जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा और लापता व्यक्तियों की त्वरित बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रोजेक्ट मिलाप के तहत जुलाई माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है. अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 25 गुमशुदा एवं लापता व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने गुमशुदगी के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और लगातार फील्ड वर्क के माध्यम से लापता लोगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद किया गया.

जिला पुलिस ने बताया कि प्रोजेक्ट मिलाप के तहत गुमशुदा और लापता व्यक्तियों की तलाश और बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य लापता लोगों को जल्द से जल्द उनके परिजनों से मिलाना और गुमशुदगी के मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है.

लोगों से पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता हो जाता है, तो उसकी सूचना बिना विलंब नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें. समय पर सूचना मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने और व्यक्ति को सुरक्षित बरामद करने में आसानी होती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही