Search

 
 
 

सरायकेला : भुइयां समाज कल्याण समिति की महिला जिला कमिटी अध्यक्ष बनीं शिवानी नायक

 
Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिला के कंडेबेड़ा गांव में भुइयां समाज कल्याण समिति के जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष पोरेश नायक की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला अध्यक्ष पोरेश नायक ने कहा कि भुइयां समाज के विकास के लिए समाज के सभी लोगों में जागरुकता लाने की जरूरत है. इसके लिये समाज की महिलाओं को भी जिला कमेटी में जोड़ना है. इससे महिलाएं आगे बढ़ कर समाज हित एवं विकास में कार्य कर सकें. सरायकेला खरसावां जिला के भुइयां गांव के बहुल क्षेत्र के विकास और समाज में हो रहे घृणित कार्य की रोकथाम और शिक्षा के प्रति जागृत करने के लिये महिलाओं को आगे आना होगा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भुइयां बहुल गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिये सामाजिक स्तर पर कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-conducted-flag-march-in-sensitive-area-regarding-bakrid/">आदित्यपुर

: बकरीद को लेकर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
इसके साथ ही भुइयां समाज कल्याण समिति सरायकेला-खरसावां जिला की महिला जिला कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सभापति के रूप में मारकोंडो नायक को चुना गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शिवानी नायक, उपाध्यक्ष सुषमा नायक, सचिव रुकमणि नायक, उपसचिव कुष्मा देवी, कोषाध्यक्ष मेनका नायक को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्यों में पद्मावती नायक, सुचित्रा नायक, पद्मावती नायक, सुलोचना नायक, लीलावती नायक (चलाईडीह), संध्या रानी नायक, सभा नायक, वैसामी नायक, नंदिनी नायक, लाखी नायक, सरला नायक, शीतला नायक, मंगली नायक, माधुरी नायक, दयामनी नायक, सुलोचना नायक को चुना गया. मौके पर जिला सचिव जन्मजय नायक, जिला कोषाध्यक्ष प्रह्लाद नायक, जिला सदस्य देवी प्रसन्न नायक, सहदेव नायक, मारकोंडो नायक, गुरुचरण नायक, कुशराजन नायक समेत काफी संख्या में भुइयां समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही