Search

 
 
 

सरायकेला: विद्यार्थियों को अधिकार के प्रति किया गया जागरूक, दी गई कानूनी जानकारी

 
Seraikela: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को सरायकेला अंचल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा के लीगल लिटरेसी क्लब में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई. छात्र-छात्राओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए हमेशा सजग रहने की बात कही गई. उन्‍हें बताया गया कि स्कूल के किसी वर्ग का विद्यार्थी अगर अनाथ हो तो उनको स्पांसरशिप योजना का लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-east-singhbhum-141-villages-are-such-where-there-is-no-one-to-light-the-lamp/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम में 141 गांव ऐसे जहां चिराग जलाने वाला कोई नहीं

 समस्या पर डीएलएसए के पीएलवी से संपर्क करें

इस योजना के तहत एक बच्चे को प्रतिमाह चार हजार रुपया दिया जाता है. ताकि पठन-पाठन के साथ बेहतर लालन-पालन हो सके. स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरुक होने की अपील की गई. उन्‍हें बताया गया किसी तरह की कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी, एवं किसी प्रकार की समस्या पर डीएलएसए के पीएलवी से संपर्क कर सकते हैं. मौके पर डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: खूंखार">https://lagatar.in/the-dreaded-maoist-jatru-kherwar-surrendered-was-troubled-by-the-exploitation-in-the-organization/">खूंखार

माओवादी जतरू खेरवार ने किया सरेंडर, संगठन में शोषण से था परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही