Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: अनुमंडल पदाधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर ली विधि व्यवस्था की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Seraikela: अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार ने देर शाम शब-ए-बारात एवं होली के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लेने के लिये विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. भ्रमण क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रो एवं थाना परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा क्षेत्र में पुलिस निरंतर अंतराल पर भ्रमण करेगी, साथ ही किसी भी प्रकार के सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/radhakrishnas-traditional-dol-yatra-out-in-seraikela/">सरायकेला

में निकली राधाकृष्ण की पारंपरिक दोल यात्रा

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए त्योहार: एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलेवासियों को शब-ए-बारात एवं होली की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने त्योहार शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि नागरिक किसी प्रकार की अफवाह की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाना को सूचना दें. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-found-clue-of-missing-transporter-shakti-singh-from-i-type-keonjhar-police-has-taken-some-case/">आदित्यपुर:

आई टाइप से लापता ट्रांसपोर्टर शक्ति सिंह का मिला सुराग, किसी मामले में ले गई है क्योंझर पुलिस
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही